नवरात्री व्रत के दौरान सारा दिन एनर्जी से भरपूर बने रहने के लिए लोग की तरह के हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। उन्हींमें से एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है कुट्टू का आटा। नवरात्रि में इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है। खायेंगे कुट्टू का आटा, तो सेहत को होंगे ये कई लाभ…
शारदीय नवरात्रि यानि पुरे दिन सभी भक्त दुर्गा मन की पूजा करते है। उनके लिए व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान सारा दिन एनर्जी से भरपुर बने रहने के लिए लोग कई तरह के हेल्दी और पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। उन्हीं में से एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है कुट्टू का आटा। लोग अक्सर इसे एक अनाज समझते हैं, पर यह एक फल है। ईएसआई फल से कुट्टू का आटा बनाया जाता है। नवरात्रि में इसका मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
कुट्टू के आते में मौजूद पोषक तत्व
व्रत के दौरान अधिकतर लोग कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं। आप इससे ढेरों पकवान बना सकते हैं। हल्की-हल्की ठण्ड महसूस होने लगी है और चिंकी कुट्टू के आटे की तासीर गर्म होती है, इसलिए सर्दियों में इसे खाना हेल्दी होता है। कुट्टू का आटा पोषण से भरपूर होता है। शरीर को तुरंत ऊर्जा की प्राप्ति होती है। कुट्टू में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। प्रोटीन व्रत के दौरान पेट को अधिक देर तक भरे होने का अहसास देता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती। कुट्टू के आटे में मैग्नेशियम, जिंक, कैल्शियम, विटामिन बी, फोलेट, आयरन, कॉपर, फॉस्फोरस आदि अधिक होता है । हाईकार्ब डाइट होने के कर्ण वजन कम करने वालों के लिए यह फायदेमंद आटा है।
कुट्टू के आटे के फायदे
- कुट्टू के आटे में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जब आप इससे बने व्यंजन को खाते हैं, तो पेट देर तक भरा रहता है, जिससे आपको भूख कम लगती है। कैलोरी काऊंट कम भी कम होता है। ये सभी तत्व वजन को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
- फाइबर होने के कारण ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। कुट्टू में एंटीडायबिटिक गुण भी होते हैं, जो टाइप-२डायबिटीज को कंट्रोल करता हैं।
- पाचन में सुधार करता है कुट्टू का आटा। इसे खाने से आँतों की साफ-सफाई होती है। अंत मजबूत होते हैं। पाचन से संबंधित समस्या व्रत के दौरान परेशान नहीं करती।
- यह एक नॉन एलर्जिक फूड है। त्वचा को हेल्दी रखता है। स्किन इंफेक्शन से बचाता है।
हड्डियों को मजबूत रखने के लिए भी आप कुट्टू आटे से बनी चीजों को सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों को ठण्ड के दिनों में हड्डियों में दर्द की समस्या रहती है, वो इसका सेवन सप्ताह में दो बार जरुर करें। इसमें मौजूद मैग्नीज हड्डियों को स्वस्थ रखता है। कैल्शियम के अवशोषण को बढाता है, जिससे आप ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से बचे रहते हैं।